गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा सिविल लाइंस क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सुमन दहिया के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ता सुमन दहिया के निवास पर ससम्मान तिरंगा फहराया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सुमन दहिया एवं उनके परिवार ने डिप्टी स्पीकर को पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। औपचारिक मुलाकात के दौरान सुमन दहिया ने विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष गुरुग्राम शहर के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं तथा सामाजिक विषयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. मिड्ढा ने जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया। अध्यात्म जगत से बाल योगी अलख नाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को तिलक लगाकर आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकरान, रवींद्र जैन, अत्तर सिंह संधु, सतपाल दहिया, हीरा लाल, सुरेंद्र सिंह गहलोत, प्रियव्रत कटारिया, आशीष गुप्ता, सुभाष सिंगला, सतबीर महलावत, नवीन गुप्ता, राजीव वत्स, बीके रंजन, देवेंद्र यादव, कमल चौधरी, आशिमा, निधि, भारत राजपाल, आशा बरक, संदीप अनेजा, कमलजीत कटारिया, शैलेंद्र बहल एवं मीना हुड्डा आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता सुमन दहिया के आवास पर पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा

