गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार को सूर्य विहार क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई और हनुमान जी विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उनका कहना है कि सुंदर कांड का पाठ के श्रवण से जहां लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं उनकी इच्छाशक्ति भी प्रबल होती है और किसी भी संकट का सामना करने के लिए उनकी ताकत भी दोगुनी हो जाती है। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और प्रसाद वितरित किया गया।
सूर्य विहार में सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

