NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

4 दिवसीय छठ महापर्व काउगते सूर्य को अध्र्य देकर व्रतियों ने किया समापन

गुरुग्राम। पूर्वांचल समुदाय का 4 दिवसीय छठ महापर्व का सोमवार को व्रतियों द्वारा उगते सूर्य को अध्र्य देने के बाद धूमधाम से समापन हो गया। अलसुबह से ही हजारों की संख्या में महिला पुरुष व्रती घाटों व तालाबों पर सूर्य देव को अध्र्य देने के लिए जुटने शुरु हो गए थे। महापर्व का मुख्य आयोजन शीतला माता मंदिर पार्किंग में किया गया था। बड़ी संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को सरोवर व घाटों में खड़े होकर अध्र्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की। बीती रात से ही आयोजन स्थलों पर समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहे, ताकि व्रती अपने को असहज न समझें और प्रात: के आयोजन में बढ़-चढकर भाग ले सकें।शीतला माता मंदिर पार्किंग में सबसे ज्यादा श्रद्धालु छठ पर्व मनाने आए। यहां पर आयोजन पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति द्वारा किया गया था। इस आयोजन में स्थानीय विधायक मुकेश शमर्पा सहित राजनैतिक प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक बीएन लाल व संस्था के महासचिव संंत कुमार, अध्यक्ष संजय सिंह, अजय सिंह, अनिल यादव, श्रीप्रकाश राय, बसंत शर्मा, रमेश गुप्ता, रणधीर राय, राजेश यादव, ओमप्रकाश, राजेश सिंह, उपेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, राजेश पटेल, छोटेलाल प्रधान, अवधेश शर्मा, नारद यादव, मुनीष मिश्रा, उपेंद्र यादव आदि का बड़ा सहयोग रहा। उनका मानना था कि पूजा अर्चना में किसी व्रती को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।छठ पूजा के लिए सैक्टर 41, सैक्टर 4, रेलवे स्टेशन रोड, पंजीरी प्लांट, सुखराली एंक्लेव, सैक्टर 45, डूंडाहेड़ा, सूरत नगर फेस टू, चकरपुर, सैक्टर 40, डूण्डाहेड़ा गांव, कन्हई गांव, नाहरपुर रुपा, सुशांत लोक फेस 3, सैक्टर 10ए, टेलीफोन कालोनी, राजेंद्रा पार्क, बसई, कादीपुर गांव, सैक्टर 15 पार्ट टू, गढ़ी हरसरु, ओम विहार, न्यू पालम विहार, मानेसर, मारुति कुंज, स्नेह विहार सहित जिले के सोहना, भौंडसी, पटौदी, फरुखनगर क्षेत्र में भी अस्थायी तालाब बनाए गए थे। इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों ने सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उन्हें अध्र्य देकर पर्व का समापन किया।
व्रतियों को दी शुभकामनाएं जिला प्रशासन ने भी आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। आयोजकों ने जिला प्रशासन के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी आयोजन में बड़ा सहयोग मिला है।