NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

द पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने चैरिटेबल क्लीनिक का किया शुभारंभ

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था द पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा जिले के गांव काकरौला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ीसंख्या में संस्था के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति व युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. विजय सिंह नम्बदार, विशिष्ट अतिथि के रुप में आचार्य मनीशहरी, पार्षद दिनेश यादव, संस्था के चेयरमैन राजेश नेहरा, वाइस चेयरमैन नरेन्द्र बॉबी ने वीर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय मोल्हड़ राम एवं स्वर्गीयचांचली देवी की स्मृति में उनके निवास स्थान परचैरिटेबल क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं अस्पताल की सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर स्मार्ट किड के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों और कविताओं के माध्यम से अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर व मनोहर सांस्कृतिक झांकियों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अंकित गर्ग, मंजू प्रजापति, ओम प्रकाश, बीरपाल शास्त्री, विजय माहौर, रामानंद बोड़वाल तथा हर्ष सिंघल आदि मौजूद रहे।