NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 धर्मप्रेमियों ने पद्मिनी एकादशी पर वितरित किया शीतल मीठा जल

गुरुग्राम। सैक्टर 10ए स्थित राव तुलाराम पार्क परिसर में बुधवार को पद्मिनी एकादशी के अवसर पर शीतल मीठे जल का वितरण किया गया। पार्क परिसर में आए लोगों शीतल मीठे जल का सेवन कराया। धर्मप्रेमी आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को राहत प्रदान करना एवं सेवा के माध्यम से धार्मिक आस्था को प्रकट करना था। इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम न केवल मानवता की सेवा का संदेश देते हैं, अपितु समाज में एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। क्षेत्र के निगम पार्षद महावीर यादव ने भी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्यों से समाज में भाईचारे का भी संदेश जाता है। उन्होंने राव तुलाराम पार्क को व्यवस्थित व सुंदर बनाने का आश्वासन भी दिया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा आने-जाने वाले लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा का कार्य किया। आयोजन को सफल बनाने में अमित वशिष्ट, संजय यादव, मनोज कुमार गुप्ता, ललित मोहन शर्मा, विजय शर्मा, विनोद वशिष्ठ, सुधीर शर्मा, अनिल पवार अधिवक्ता, डा. वीके त्रिपाठी, रोहतास सिवाच, अरुण कुमार, धर्मपाल चौहान, हरेराम राजेश गौतम, विकास गुप्ता, देवेंद्र यादव, क्लायन, नरेश कुमार शर्मा, मिश्रीलाल, नवीन यादव, राज सोनी, रमेश भाटिया, सतबीर, सुभाष विश्वकर्मा, सुनील नारंग, दीपकशर्मा, सुनील यादव, राज गाबा, नारंग, श्यामलाल गर्ग आदि का सहयोग रहा।