NCRNewsTechnologyअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

26/11 मुंबई हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गुरुग्राम, पालम विहार के कार्टरपुरी स्थित राजकीय विद्यालय में सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान वर्ष 2008 में हुए हमले के शहीद जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि 26/11 देश के इतिहास का काला अध्याय है, लेकिन यह हमला पूरे राष्ट्र की एकता और शांति पर चोट था। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साहस और बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणा बताया। छोटे लाल प्रधान ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और समाज के हर वर्ग को भाईचारा तथा राष्ट्रीय एकता मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से अवगत कराना आवश्यक है और फाउंडेशन शिक्षा, जागरूकता व एकता का संदेश फैलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में माया, अनीता यादव, कृष्ण शर्मा, उमा भारद्वाज, प्रिया गर्ग, नीतू यादव, अनामिका, ज्योति, शिवानी, सोनम, जयंती, रागिनी, अंजली, लक्ष्मी, मेघा और कल्पना आदि शामिल रहे।