NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

कैनकॉन इन्क्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गुरुग्राम। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैनकॉन इन्क्लेव में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डी. पी. गोयल एवं सह-संस्थापक नवीन गोयल व विशिष्ट अतिथि के रुप में ऑल इंडिया एक्स पैरा-मिलिट्री पर्सनल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह चौहान शामिल हुए और सामूहिक रुप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगे को सलामी दी तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह देश के अमर शहीदों के अभूतपूर्व त्याग और बलिदान की बदौलत है। इसलिए समाज में सबसे पहला सम्मान और नमन उन शहीदों और उनके परिवारों को मिलना चाहिए।  आजादी के लिए लाखों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।  उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि अपने अधिकारों की मांग करने से पहले राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ईमानदारी से पूरा करें।