NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सपा लोहिया वाहिनी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

गुरुग्राम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल से लखनऊ स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में पार्टी के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मनीष यादव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उन्हें पार्टी की गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का अमूल्य मार्गदर्शन दिया। हरियाणा में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है। देश में महंगाई और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर वोट चोरी के माध्यम से चुनाव जीते जा रहे हैं और युवाओं के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी चुनावों में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।