NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

विरोध प्रदर्शन कर सफाईकर्मियों ने सरकार पर वायदाखिलाफी व हठधर्मिता के लगाए आरोप

गुरुग्राम। प्रदेश सरकार पर वायदाखिलाफी, हठधर्मिता व तनाशाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को जिला इकाई के प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता में विरोध मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। यह विरोध मार्च पुराने नगर निगम कार्यालय से शुरु होकर अग्रसेन चौक, मोर चौक, पुराना जेल जेल चौक, सिद्धेश्वर मंदिर, गुरुद्वारा रोड, अग्रवाल धर्मशाला चौक से होते हुए पुराने नगर निगम कार्यालय पर ही संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संचालन सर्वकर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव महेश कुमार व कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। लंबित पड़ी मागें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल को आगामी 14 मई तक बढ़ाने की घोषणा भी कर दी। कर्मचारी नेताओं बसंत कुमार, सुशीला देवी, जोगिंदर करोथा, सुरेश नोहरा, उषा सरोहा, भारती, अनीता देवी, राजेश कुमार, महेश कुमार, कैलाश संगेलिया, संजय चावरिया, विनोद, योगपाल ने कहा कि गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मियों सहित अन्य पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को नौकरी से निकाला हुआ है, जिन्हें नौकरी पर वापिस लिया जाए, हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही को वापिस लिया जाए, 26 सफाई कर्मी नेताओं का सर्विस ब्रेक समाप्त किया जाए, 2023 में की गई हड़ताल अवधि का वेतन दिया जाए एवं अन्य 17 सूत्रीय मांगों को पूरा किया जाए। यदि मागों को पूरा नहीं किया जाता है तो हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की घटना के मृतक अग्रिशमन कर्मचारियों के परिजनों को न केवल मुआवजा दिया जाए, अपितु उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। कर्मचारियों को कर्मचारी नेता शम्मी बोहत, ज्ञान चंद, रिंकू चावरिया, सीमा देवी, मीनू, गब्बर सिंह, तेजपाल, रविंदर,  विक्रम, दीपक जोयल, मनजीत आदि ने भी संबोधित किया और सभी से न्याय, समानता व बराबरी के आंदोलन में सहयोग करने की अपील भी की। विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में जयपाल, जितेंद्र, अनीता देवी, पिंकी, दीपा, कमला देवी, लालचन्द, रेखा, रवि टांक, दीपक, अमित कुमार जिंगला, अरुण कुमार, धर्मपाल, सोमदत्त, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, संजीत, कुलदीप आदि का सहयोग रहा।