गुरुग्राम। सामाजिक संस्था रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर दौलताबाद स्थित भारत हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक योगेश कौशिक की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष पुष्पा गौड़ ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी अशोक जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में महेंद्र राठी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व उनके विचारों पर प्रकाश डाला। प्रो. लीलमणी गौड़ ने बताया कि संस्था संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 500 शिक्षकों को सम्मानित कर चुकी है। उन्होंने नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम बनाने के साथ-साथ गरीब बच्चों के लिए लाइब्रेरी सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। छात्रों प्रस्तुत किए गए नाटकों और नृत्यों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। छात्रों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र शर्मा, बृजपाल शर्मा, पवन भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने छात्रों को गांधी जी के विचारों से किया प्रेरित

