NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

जिला बार एसोसिएशन ने गांधी और शास्त्री जयंती पर अदालत परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन द्वारो अदालत परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बार से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों, अधिवक्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे और आसपास के क्षेत्रों में खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण भारद्वाज एडवोकेट ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के विचारों और शास्त्री जी के सादगी व ईमानदारी भरे जीवन से हर नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे केवल आज के दिन ही नहीं, बल्कि निरंतर अपने न्यायालय परिसर, कार्यस्थलों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखेंगे। उनका कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल परिसर को स्वच्छ बनाना था, बल्कि समाज में स्वच्छता, अनुशासन और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। महात्मा गांधी ने देश को आजादी के साथ-साथ स्वच्छता का जो सपना दिखाया था, उसे जमीन पर उतारना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। बार के सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और परिसर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने का दृढ़ संकल्प लिया।