NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर एथलीट पूजा ने बढ़ाया मान : देवेंद्र पाल

गुरुग्राम। एशियन गेम्स में महिला हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली एथलीट पूजा ने देश का मान बढ़ाने का काम किया है। प्रजापति समाज ने फूल-मालाएँ पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। प्रजापति समाज के देवेंद्र पाल ने कहा कि हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बोस्तन गाँव के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। एक मजदूर पिता की बेटी पूजा ने 1.84 मीटर की शानदार छलांग लगाकर एशियन गेम्स में पोडियम फिनिश किया और भारत के लिए महिला हाई जंप में 24 साल बाद मेडल का सूखा समाप्त किया। इससे पहले उन्होंने साल 2025 में एशियन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था तथा 2026 में 1.93 मीटर का बेहतरीन नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कहा कि महज 5 महीने पहले गंभीर चोट से जूझने और उससे उबरकर वापस लौटने के बाद पूजा ने यह साबित कर दिया है कि लगन सच्ची हो तो हर मुश्किल को हराया जा सकता है। उनके इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन से पूरे देश और विशेषकर प्रजापति समाज में भारी हर्षोल्लास का माहौल है।