Uncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

जीवन को अनुशासित व ऊर्जावान बनाता है योग

गुरुग्राम। सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी द्वारा निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योगप्रेमी व मंदिर समिति के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर को लेकर योगप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर के धर्माचार्य हरीश उपाध्याय व योगाचार्य शुभम ने शिविर में आए योगप्रेमियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनका महत्व बताया। उनका कहना है कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने में अहम साबित होता है। यह जहां व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करता है, वहीं शक्ति वृद्धि, एकाग्रता में सुधार लाता है। नियमित योगाभ्यास शरीर को निरोग, मन को शांत और जीवन को अनुशासित व ऊर्जावान बनाता है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उनका कहना है कि नियमित योग से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और थकान व सुस्ती दूर होती है, जिससे कार्यक्षमता में सुधार होता है। योग व्यक्ति को आत्म-जागरूकता, संतोष और आत्म-प्रेम विकसित करने में मदद करता है, जिससे भावात्मक स्थिरता आती है।  योगासन के नियमित अभ्यास से अतिरिक्त चर्बी कम करने और वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है। योग का उद्देश्य केवल शरीर को फिट रखना नहीं, बल्कि मन और आत्मा को एकीकृत करके व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है।