गुरुग्राम। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के मार्गदर्शन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान के तत्वावधान में 16वें तर्पण एक महाश्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विगत 1400 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए जिहादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर बलिदानियों की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी नारायण गिरी महराज के सानिध्य में उपस्थित संतों और गणमान्य अतिथियों ने सनातन धर्म के लिए अपनासर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को नमन किया और उनके इतिहास को याद किया। कार्यक्रम के दौरान एक भव्य वीर रस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन वीर रस के युवा कवि अमित शर्मा ने बेहद शानदार तरीके से किया। कवि सम्मेलन में ओजस्वी कवियों अर्जुन सिसोदिया, गौरव चौहान, सुदीप भोला, कमल आग्रेय, दुर्गेश तिवारी आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से माहौल को देशभक्ति और वीरता के रंगों से सराबोर कर दिया। इस विशाल धार्मिक एवं राष्ट्रीय महत्व के आयोजन को सफल बनाने में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। प्रमुख सहयोगियों में महेश श्रीवास्तव, रविन्द्र त्यागी एडवोकेट, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, अक्षय त्यागी, संजय त्यागी, नरेंद्र त्यागी और प्रमोद त्यागी आदि का सहयोग रहा।
16वें तर्पण एक महाश्राद्ध आयोजन में अमर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि, कवि सम्मेलन ने बांधा समां

