NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सच और जनता-जनार्दन की बुलंद आवाज है नवोदय टाइम्स समाचार पत्र

गुडग़ांव, 26 अगस्त (अशोक) : स्कूल और क्षेत्र से जुड़ी राखी एवं अन्य जनसमस्याओं, सामाजिक खबरों को प्रमुखता व निष्पक्षता से प्रकाशित करने पर राजेन्द्र पार्क स्थित आरपीएस हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं, प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों ने नवोदय टाइम्स समाचार पत्र के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि नवोदय टाइम्स केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि सच का आईना और जनता-जनार्दन की मुखर आवाज है। जिस बेबाकी और संवेदनशीलता के साथ अशोक चौहान और उनकी टीम आम जनता व छात्रों के मुद्दों को उठाती है, उससे हमारा विश्वास मीडिया के प्रति और मजबूत हुआ है। समाचार में प्रकाशित समाचारों पर प्रशासन संज्ञान लेकर समस्याओं का समाधान करता आ रहा है। छात्रों ने विश्वास जताते हुए कहा कि अखबार के माध्यम से उठाई गई आवाज का असर व्यापक होता है। उन्हें पूरा भरोसा है कि नवोदय टाइम्स के माध्यम से उठाई गई बातें और समस्याएं केंद्र व प्रदेश सरकार के ध्यान में जरूर आएंगी और सरकार इस पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता से मंच देने के लिए वे सभी श्री अशोक चौहान जी और समस्त नवोदय टाइम्स टीम के आजीवन आभारी रहेंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब मीडिया जनता और विद्यार्थियों के जमीनी मुद्दों को ईमानदारी से उठाता है, तो शासन और प्रशासन तक बात पहुंचाना आसान हो जाता है। प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि नवोदय टाइम्स भविष्य में भी इसी तरह निडरता और सत्यनिष्ठा के साथ जनता की आवाज बनता रहेगा।