NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पंजाबी बिरादरी महासंगठन की अहम बैठक संपन्न

गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी स्थित ओम स्वीट्स में पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष श्री बोध राज सीकरी जी की गरिमामयी अगुवाई में संगठन की कोर कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बेहद भव्य और अनुशासित रूप से मनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक का शुभारंभ सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से तीन बार पवित्र गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोध राज सीकरी ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आशीर्वाद गार्डन (ज्योति पार्क, गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम के पीछे) में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम 21 जून को होगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रताप सिंह (प्रांत संघ चालक, हरियाणा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज रानी मल्होत्रा (महापौर) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।बैठक में योग सत्र और व्यवस्थाओं को लेकर निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं:संयुक्त योग अभ्यास व संचालन: योग साधकों को ‘अथ सनातन योग स्थली’ के संस्थापक डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा एवं पंजाबी बिरादरी महासंगठन के सौजन्य से जी.ए.वी इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर 7 एक्सटेंशन) में पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रही योगा क्लास के योगाचार्य आदरणीय श्री राजपाल आहूजा जी के सानिध्य में संयुक्त रूप से विशिष्ट योग अभ्यास कराया जाएगा।विशाल जनभागीदारी व पोशाक: कार्यक्रम में लगभग 1000 से 1500 योग साधकों के उपस्थित होने का अनुमान है। महासंगठन की ओर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी साधकों को विशेष टी-शर्ट सप्रेम भेंट की जाएगी।पृथक बैठक व्यवस्था: योग सत्र के दौरान अनुशासन और सुगमता को ध्यान में रखते हुए स्त्री वर्ग तथा पुरुष वर्ग के लिए बैठने व योग करने की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बैठक में मुख्य रूप से बोधराज सीकरी, ओम प्रकाश कथूरिया, प्रमोद सलूजा, डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा, रामलाल ग्रोवर, गजेंद्र गोसाई, किशोरी लाल डुडेजा, युधिष्ठिर अलमादी, रमेश कामरा, अनिल कुमार, रवि मिनोचा, हेमंत मोंगिया, रमेश कुमार, सुभाष नागपाल, राकेश गोसाई, दीपक चुटानी, विनोद वर्मा, संजय तनेजा और श्रीमती शालू वर्मा उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी को उनकी जिम्मेदारियों से विस्तार से अवगत कराया गया।बैठक के समापन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से जगत कल्याण की कामना के साथ “कल्याण मंत्र” का जाप किया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।