NCRNewsUncategorizedWorldअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मारुति सुजुकी के आफ्टर-सेल्स नेटवर्क में बनाया नया रिकॉर्ड

गुरुग्राम। ऑटो मोबाइल क्षेत्र की अग्रणी मारुति सुजुकी ने एक ही वित्तीय वर्ष में 2.84 करोड़ से अधिक वाहनों की सर्विसिग कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कंपनी के इतिहास में एक वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे अधिक है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउचि का कहना है कि हमारे अब तक के सबसे बड़े वार्षिक सर्विस लोड को हासिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह मारुति सुजुकी की आफ्टर-सेल्स क्षमताओं पर ग्राहकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। इस सबके लिए उन सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इस मुकाम को हासिल करने में बेहद मददगार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को हमेशा दुरुस्त रखने और उसके पूरे जीवनकाल में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हाई-क्वालिटी आफ्टर-सेल्स सर्विस बेहद जरूरी है। यह ग्राहकों का भरोसा जीतने और ब्रांड के प्रति उनकी वफादारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। प्रतिष्ठान का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2030-31 तक देश भर में लगभग 8 हजार सर्विस टचपॉइंट्स स्थापित करना है।