NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

समाजसेवी डा. जेपी कुशवाह को किया सम्मानित

गुरुग्राम।बिहार मूल के नागरिक गुरुग्राम में स्थायी व अस्थायी रुप से निवास करते आ रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं का गठन किया हुआ है, जिनके माध्यम से समाजसेवा को बढ़ावा देते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले डा. जेपी कुशवाह को पूर्वांचंल मूल के लोगों द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की। डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि बिहार के सीवान जिले के डा. जेपी कुशवाह पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम में निवास करते आ रहे हैं। वह गत 3 वर्षों में जरुरतमंद परिवारों की 5 बेटियों का विवाह करा चुके हैं। आगामी 20 जून को खांडसा रोड स्थित मित्तल फार्म परिसर में एक बेटी का विवाह कराने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विवाह न केवल पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न होगा, बल्कि नवदंपति को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामान और उपहार भी भेंट किए जाएंगे। उनका कहना है कि डा. कुशवाह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में योगदान देते आ रहे हैं। आज के दौर में जहां लोग अपनी फिजूलखर्ची में व्यस्त हैं, वहीं ऐसे समाजसेवी समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। सम्मानित करने वालों में कमल किशोर, राजू राज, हरिवंश मौर्य, शंभू प्रसाद आदि शामिल रहे।