NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

लोहिया वाहिनी हरियाणा के अध्यक्ष ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

गुरुग्राम।समाजवादी पार्टी के युवा संगठन लोहिया वाहिनी के हरियाणा अध्यक्ष मनीष यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। मनीष यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव शीघ्र हरियाणा के मोलाहेरा गांव स्थित कार्यालय का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा आगे की राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी के साथ जोडऩा है ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक धार दी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा में युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, समाजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से पार्टी को राज्य में एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।