सोहना सोहना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अम्बेडकर चौक सोहना ट्रफिक पुलिस ने आज एक बार फिर पटाखा छोड़कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही बुलेट बाइक पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 हजार 500 रुपये का चालान किया तथा बाइक को इंपाउंड कर दिया। अम्बेडकर चौक सोहना ट्रैफिक जैड ओ ए एस आई जितेंदर कुमार ने बताया पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक अपनी बाइकों के साइलेंसर को मोडिफाइड कर पटाखों जैसी तेज आवाज निकाल रहे हैं, जिससे आम लोगों, राहगीरों और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है ! इस दौरान वीरवार की सुबह एक बुलेट बाइक चालक को पकड़ लिया।जांच में पाया गया कि बाइक के साइलेंसर में नियमों के विरुद्ध मॉडिफिकेशन किया गया था, जिसके चलते बाइक तेज पटाखों जैसी आवाज कर रही थी। और बाइक पर नम्बर भी नही था इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 33 हजार 500 रुपये का चालान काटा और बाइक को इंपाउंड कर दिया। ट्रैफिक जैड ओ ए एस आई जितेंद्र कुमार ने कहा हैं कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं।ट्रैफिक जैड ओ ए एस आई जितेंदर ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराने की अपील की।ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी !
पटाखा छोड़ती बुलेट बाइक पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा ।

