NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने किया राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की राज्य स्तरीय कन्वेंशनशन का आयोजन किशनपुरा स्थित कॉमरेड बलदेव सिंह घणघस रोडवेज भवन परिसर में किया गया, जिसमें मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य, सभी डिपो व सबडिपो के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कन्वेंशन को कर्मचारी नेता निशान सिंह, जयदीप लाठर, वीरेंद्र सिंगरौहा, नीरज शर्मा, मायाराम उनियाल, श्रीभगवान लाठर, अशोक खोखर, संजीव कुमार, जयवीर घणघस, दिनेश हुड्डा, चमन स्वामी,बलदेव मामुमाजरा, ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग निजीकरण करके पूंजीपत्तियों के हाथों में सौंप रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश की जनसंख्या अनुसार सरकारी बसों की बढ़ोतरी न करके महंगी दरो पर ठेके की इलेक्ट्रिक बसों को बेडे में शामिल कर रही है। जिससे रोडवेज विभाग को बहुत घाटा हो रहा है। बसों में बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं व आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिन-जिन डिपो में ठेके की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करवाया जा रहा है। उन उन डिपो में रोडवेज विभाग के सरकारी परिचालकों को इन इलेक्ट्रिक ठेके की योजना की बसों पर लगाया जा रहा है। जिस कारण विभाग में परिचालकों की बहुत कमी हो गई है। चालक, परिचालक भारी कमी के कारण एवं कर्मशाला में मैकेनिक,हेल्पर,सफाई कर्मचारी,धुलाई के कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की मरम्मत समय पर न होने के कारण सभी डिपो में कई कई बसें वर्कशॉप में खड़ी रहती है। जिसे सरकार के राजस्व को बहुत नुकसान हो रहा है और आम जनता को परिवहन सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के अपने चुनावी वायदे को निभाते हुए रोडवेज विभाग में खाली पड़े सभी प्रकार के हजारों पदों पर नियमित भर्ती करे। जिससे प्रदेश जनता को परिवहन सुविधा मुहैया की जा सके ओर सरकार के खजाने में राजस्व के रूप में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं एवं विभाग बचाने के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सभी कमिश्नरियों पर शहरों में प्रदर्शन करते हुए 5 जून को हिसार, 17 जून को अम्बाला, 24 जून को गुडग़ांव, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल व 16 जुलाई को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सोपने का निर्णय लिया है। यदि सरकार द्वारा विभाग एवं कर्मचारी विरोधी नीति को वापस नहीं लिया और कर्मचारियों की समस्याओं व मांगो का समाधान नहीं किया तो प्रदेश भर का रोडवेज कर्मचारी 25 जुलाई को परिवहन मंत्री अंबाला छावनी के आवास का घेराव करेंगे।