गुडग़ांव, : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 21 व 22 नवंबर को आयोजित 14वीं नेशनल गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गुरुग्राम के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, लेकिन गुरुग्राम के तीन होनहार खिलाड़ियों ने सभी को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।12 वर्षीय यश राज, 10 वर्षीय आर्यन वर्मा और 12 वर्षीय शौर्य प्रताप सिंह ने अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शौर्य प्रताप सिंह ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। छोटी उम्र में उनकी ताकत, अनुशासन और तकनीक की सभी ने सराहना की।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हरियाणा गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान राजेंद्र तंवर, वाइस प्रेसिडेंट सेंसेई नीतू पोसवाल,हरियाणा के कोषाध्यक्ष सेंसेई अरविंद सागर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम और हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे
14वीं नेशनल गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

