गुडग़ांव, : प्रकृति ने मानव को स्वस्थ रखने के लिए बड़ी मात्रा में विभिन्न किस्मों के खाद्य पदार्थ, फल आदि दिए हैैं, जोकि मानव को स्वस्थ रखने के लिए बड़े ही लाभप्रद हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्यवर्धक खजूर भी फलों में एक मुख्य है। खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है। यह जहां रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है, वहीं ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है। वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है।
खजूर में मिलते हैं प्रचुर मात्रा मेें विभिन्न तत्व
डा. मनोज शर्मा का कहना है कि खजूर मेें कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार शरीर को एक दिन में 20-30 ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है।
पानी में भिगोकर खाना है लाभकारी
डा. मनोज का कहना हैै कि खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करना लाभदायक है। खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है। रक्त की कमी में इसका नियमित सेवन लाभकारी है। नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है। खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है।
औषधीय गुण भी हैं खजूर में
डा. मनोज का कहना है कि खजूर में औषधीय गुण भी मौजूद हैं, जो शरीर के विभिन्न विकारों से लडऩे में शक्ति प्रदान करते हैं। यह नशा निवारक भी है। ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनाकर सेवन करने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है। खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है और ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं।
हृदय रोग में भी है लाभकारी
उनका कहना है कि लगभग 50 ग्राम गुठली रहित छुहारे 250 मी. ली. पानी में रात को भिगो दें और सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें। इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है।
मस्तिष्क व हृदय की कमजोरी
उनका कहना है कि रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषत: रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धडकन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।
बच्चों को रखता है सुदृढ़
बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है। जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबालकर देने से इस समस्या सेे निजात मिल सकती है।
खजूर में शर्करा है विपुल मात्रा में
डा. मनोज का कहना है कि खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है। खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता है।
खजूर का सेवन करते समय रखेें सावधानी
डा. मनोज का कहना है कि आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है। ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है। अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें। धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है। डायबिटीज वाले रोगियों को खजूर की जगह पर किशमिश का इस्तेमाल करना चाहिए, जो उनकेे लिए लाभप्रद होगा।
स्वास्थ्यवर्धक है खजूरखजूर जहां शक्ति-स्फूर्ति देता है, वहीं इसमें शामिल हैं प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण भी : डा. मनोज शर्मा

