NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीति

धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

गुरुग्राम। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में हरिओम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मातृ दिवस बड़े ही उत्साह, प्रेम भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने जहां दीप प्रज्जवलित कर किया, वहीं नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक पारस खटाना मुख्य रुप से शामिल हुए और उन्होंने कहा कि मां बच्चे की प्रथम शिक्षक होती है और बच्चे का पालन-पोषण कर उन्हें बेहतर संस्कार देती है, ताकि वे बड़े और शिक्षित होकर देश के सभ्य नागरिक बन सकें। मां के शिक्षित होने का मतलब पूरा परिवार शिक्षित होना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, अपितु यहां बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता व सामाजिक जिम्मेदारियों का भी विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम व आदर बनाये रखने का आह्वान किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, कविता एवं विशेष प्रस्तुतियों ने सभी माताओं का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य संदीप यादव, संयोजक निर्मल यादव, कोच पंकज, शिक्षक-शिक्षिकाओं का बड़ा योगदान रहा।