NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

गिरते सांस्कृति आचार-विचार पर बैठक कर की विस्तृत चर्चा

गुरुग्राम।, सेक्टर 34 स्थित डीपीजी आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में भारत विकास परिषद द्वारा थिंक टैंक की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में बढते भ्रष्टाचार और गिरते सांस्कृतिक आचार विचार पर चिंता व्यक्त की। संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि हमें संस्कार पर और अधिक कार्य करना होगा। जिससे एक संस्कारित व्यक्ति यदि कोई भी पद पर नियुक्त हो तो रिश्वत ना ले तथा आम जनता से एक सम्मान जनक तरीके से बातचीत करे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, क्षेत्रीय महासचिव राकेश शर्मा, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के चेयरमैन बोधराज सीकरी, पॉवर ग्रीड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल बाली, सेवानिवृत मेजर जनरल रणजीत सिंह, मनोज त्यागी, आरएस विर्क, विरेंद्र अंतिल, त्रिलोकी नाथ मल्होत्रा, सुरेन्द्र गहलोत, ऋषि अग्रवाल, राजीव छाबङा आदि उपस्थित हुए।