NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

लंबित पड़ी मांगों को लेकर बिजली पैंशनरों ने बैठक कर सरकार के प्रति जताया रोष

गुरुग्राम।, बिजली पैंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बिजली निगम के महरौली रोड स्थित विश्राम गृह परिसर में पूर्व अकाउंटेंट रामअवतार गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का संचालन प्रधान राजन शर्मा ने किया। महासचिव बनवारीलाल शर्मा का कहना है कि प्रदेश के बिजली पैंशनरों की लंबित पड़ी मांगों पर प्रदेश सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है, जिसको लेकर पैंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार कैशलेस मेडिकल सुविधा को क्रियान्वित करे, पेंशनरो को एलटीसी, मेडिकल बिल्स एवं नोशनल इंक्रीमेंट, कॉम्यूटेशन पेंशन, पेंशनर सेवा केंद्र आदि मांगों को पूरा करे। राजन शर्मा ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सरकार समय रहते लंबित पड़ी मांगों को पूरा करे, ताकि पैंशनरों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक में 42 पैंशनरों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक को रामविलास गोयल, रोशन लाल छौकर, आरएस यादव, दिलबाग हुड्डा, धर्मवीर सिंह, मदन लाल गर्ग, सुभाष दुरेजा, आर्य रामावतार गोयल, धनीराम,  देवराज, पीसी जैन आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रीत सिंह कटारिया, राजन शर्मा, मेहर चंद शर्मा, जेपी माथुर, धर्मपाल सेरावत, धनीराम, पीसी जैन, ब्रह्मानंद शर्मा, श्याम लाल, रामविलास गोयल, देवराज, श्यामलाल,  दर्शन सिंह, सुरेंद्र पाल, किशोरी लाल, सुरेश कुमार, हजारी सिंह, रामू राम आदि मौजूद रहे।