गुरुग्राम। मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणी की स्मृति में जिले के 6 सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, सिजमें बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे और जिनसे 204 रक्त एकत्रित किया गया। एकत्रित किए गए रक्त को जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्थानीय ब्लड बैंक को सौंप दिया गया है। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि बीपीटीपी क्लब हाउस से 68 यूनिट, सैक्टर 15 से 50 यूनिट, कन्हई से 29 यूनिट, हेलीमंडी से 26 यूनिट, सैक्टर 54 से 18 यूनिट व सैक्टर 56 से 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि हमारे द्वारा दी गई रक्त की कुछ बूंदें किसी का जीवन बचा सकती हैं। यह न केवल मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज और मानवता के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और जागरूकता का भी सच्चा प्रतीक है। शिविर में रक्तदाताओं और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा।
ब्रह्माकुमारीज़ के 6 केंद्रों से जुटाया गया 204 यूनिट रक्त

