गुरुग्राम। जिला न्यायालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया है। आग इतनी बेकाबू हो चुकी है कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार खिड़कियों से बाहर आ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन रिकॉर्ड रूम में मौजूद हजारों फाइल और दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि अब पूरा रिकॉर्ड रुम जगह-जगह से जर्जर हो गया और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। इस हादसे में सालों पुराने कानूनी दस्तावेज, जमीन के रिकॉर्ड और कई महत्वपूर्ण मुकदमों की फाइलें जलकर खाक होने की आशंका हैै। फिलहाल, दमकल विभाग की टीमें और स्थानीय पुलिस मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर अदालत के न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंचे।
जिला न्यायालय के रिकॉर्ड रुम में लगी भीषण आग

