सोहना सोहना गुरुग्राम मार्ग पर बने घामडोज टोल प्लाजा पर मामूली सी बात ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया.जहां टोल प्लाजा पर हुए झगड़े के दौरान आधा दर्जन टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है.।वही दूसरी तरफ टोल कार्यालय के अंदर भी तोड़ फोड़ की गई है.। जिसकी तस्वीरें टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।.घायलों को उपचार के लिए सोहना नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया..जहाँ से डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया है।मामला गाड़ी पार्किंग को लेकर बताया जा रहा है जहां कार्यालय से किसी कर्मचारी ने गाड़ी पार्क नहीं करने के लिए कहा।वही इस विषय को लेकर जब हमने मारपीट करने वाले पक्ष से बात की तो उनका कहना था कि उनका बेटा सोहना से गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रहा था लेकिन जब वह घामडोज टोल प्लाजा पर पास बनवाने के लिए रुका तो वहां पर खड़े सुरक्षा कर्मी ने उसकी कार पर बेरिगेट मार दिया उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई व उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।.जिसके बाद कुछ साथी गाड़ी में आए वहां पर गुस्साए लोगों ने यह मारपीट की है।जिसमें ओम प्रकाश गार्ड निवासी पलवल और अजय कुमार यू पी से गंभीर रूप से घायल हैं और सोहना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनके पैर और हाथ में फ्रैक्चर है।बाकी घायल को गुरुग्राम रेफर किया गया है।फिलहाल इस मामले को लेकर भोंडसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मौका मोआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है और पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कार्यवाही कब तक ओर क्या अमल में लाई जाती है।।
घामडोज टोल प्लाजा कर्मचारियोंपर चले लाठी डंडे।

