NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

कथावाचक ने संगीतमय शैली में नारद चरित्र, ध्रुव चरित्र प्रसंगों का किया वर्णन

गुरुग्राम। सैक्टर 82 स्थित मैक्सको कासाबेला सोसायटी परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य गोपाल कृष्ण महाराज ने नारद चरित्र, ध्रुव चरित्र, सनकादिक ऋषियों का प्रसंग एवं विदुर-धृतराष्ट्र संवाद का भावपूर्ण संगीतमय शैली मे वर्णन किया गया। आचार्य ने कहा कि नारद जी लोक कल्याण के लिए निरंतर तीनों लोकों में भ्रमण कर संदेशों का न केवल आदान-प्रदान करते थे, अपितु भगवान की भक्ति का भी प्रचार करते थे। नारद जी भगवान विष्णु के परम भक्त और ज्ञान के दूत हैं, जबकि ध्रुव जी का चरित्र दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और छोटी उम्र में भगवान विष्णु को प्रसन्न कर ध्रुव तारा प्राप्त करने की प्रेरणादायक कथा है। नारद जी ने ही बालक ध्रुव को मार्गदर्शित कर भगवान की भक्ति का मार्ग दिखाया था। बालक ध्रुव ने अल्पायु में ही सच्ची लगन और तप से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। पृथु अवतार के प्रसंग में उन्होंने गौ-सेवा और प्रजा पालन का महत्व समझाया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेश मित्तल का कहना है कि भव्य आरती के साथ कथा का विश्राम हुआ। भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में प्रवीण जैन, चंद्रशेखर सिंघल, नरेश जिंदल, विजय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, योगेंद्र आर्य, अनिल सतीजा, अजय बिंदल, विनय गौतम, शिव गौतम, अंकित जैन, पुनीत जैन, कमला प्रसाद, उपेंद्र भारद्वाज, अरुण सक्सेना, सत्येंद्र सिंह, अर्जुन फौजदार, मालती शर्मा, शिखा अग्रवाल, सुनीता मित्तल, पदमा सिंघल, मंजू जैन, अंजू जिंदल, मोना दीप जैन, निधि, मधु फौजदार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।