NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 ब्रह्माकुमारीज़ और कल्पतरु संस्थान की पहल के तहत ओआरसी में किया गया पौधारोपण

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ के बिलासपुर क्षेत्र स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत लव मीन्स टू गिव अभियान का शुभारम्भ हुआ। ब्रह्माकुमारीज़ और श्री कल्पतरु संस्थान की संयुक्त पहल के तहत आयोजित इस प्रकृति-प्रेम महा-संकल्प के दौरान कुल 77 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत ओआरसी परिसर में आशा दीदी के 77 वें जन्मदिवस पर 77 पौधे रोपकर की गई। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा ने कहा कि प्यार सदा सुख देता है, जबकि मोह दुख का कारण बनता है। प्रेम हमेशा देना सिखाता है और इसका वास्तविक स्वरूप आत्मिक भाव में है। गॉड इज लव का यही संदेश है कि प्रेम में सुरक्षा, बलिदान और शुद्ध भावनाएं निहित हैं। ट्री मैन के नाम से विख्यात श्री कल्पतरु संस्थान के संस्थापक विष्णु लांबा ने इस समागम को ऐतिहासिक बताया। अब तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक पौधे लगा चुके लांबा ने कहा कि किसी को पौधा भेंट करने से बड़ी कोई सौगात नहीं हो सकती। आयोजन को डा. रुप सिंह, उमा व्यास, नव्या मल्होत्रा, डॉ. लतिका नाथ और डॉ. विनोद वर्मा ने भी संबोधित किया। गायक चांद बजाज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि कलाकारों ने नाट्य मंचन से प्रेम के भाव को जीवंत किया। आयोजन को सफल बनाने में बीके पारुल, बीके यीशु, बीके प्रांजल आदि का सहयोग रहा।