NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक विजेता यशवीर पंवार का देवसर गाँव में हुआ जोरदार स्वागत

गुरुग्राम। कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशवीर पंवार गाँव देवसर पहुंचने पर जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों और गणमान्य अतिथियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया। आयोजन में गुरुग्राम से सरस्वती एंक्लेव आरडब्ल्यूए के वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री सहित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर यशवीर पंवार द्वारा जीता गया कांस्य पदक न केवल हरियाणा, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढऩे और देश का प्रतिनिधित्व करने की नई प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने यशवीर पंवार के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं।