गुरुग्राम। बेंगलुरु में आयोजित 3 दिवसीय ट्रम्पोलिन और टंबलिंग नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राज्य के युवा एथलीटों ने टीम और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों में शानदार सफलता हासिल की है। टीम वर्ग में मिनी बॉयज एंड गल्र्स टीम ने कांस्य, सब-जूनियर बॉयज टीम ने रजत तथा मिनी गल्र्स टंबलिंग ने कांस्य पदक जीता। वहीं व्यक्तिगत बालिका मिनी वर्ग में भूमिका ने स्वर्ण, सब-जूनियर गल्र्स वर्ग में गायत्री शर्मा ने कांस्य, जूनियर बॉयज में अमन कदम ने कांस्य तथा मिनी टंबलिंग वर्ग में एंजेल ने रजत पदक अपने नाम किया। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अमू, खेल विभाग हरियाणा के पूर्व उपनिदेशक परस राम, एयर फोर्स के जिमनास्टिक कोच देवेंद्र आहूजा, केआर मंगलम स्कूल के खेल प्रमुख राजकुमार राघव, अंतरराष्ट्रीय वैग जज डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, नेशनल जज व प्रशिक्षक बलराम, संजय शर्मा, नेशनल ट्रम्प जज कपिल शर्मा, सूरज, शिवानी बत्रा, जज सपना अदलखा, जज सविता, कोच अफजल, जज प्रियंका और अखिलेश आदि ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते कई पदक

