गुरुग्राम। असम एवं पश्चिम बंगाल की भांति हरियाणा की भूमि से घुसपैठ करके निवास करने वालों को बाहर करने की तत्काल घोषणा करें। प्रदेश के गुरुग्राम एवं नूंह जिले में अवैध घुसपैठ के कारण आम जनमानस की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। देश की संप्रभूता व सुरक्षा को बड़ा खतरा हैं। उक्त मांग लोकतंत्र सेनानी संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने प्रदेश सरकार को लिखे पत्र के माध्यम से की है। उनका कहना है कि मेवात जिले में घुसपैठियों ने अस्थाई तौर पर बड़ी संख्या में आवास बना लिए हैं तथा देश विरोधी विचार रखने वाले कुछ राजनीतिक लोगों ने उनके राशन पानी का प्रबंध भी किया हुआ है। गुरुग्राम में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। सरकार गुरुग्राम मेवात जिले के प्रशासन को आदेश जारी करे। गुरुग्राम जैसे संवेदनशील महानगर में व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए समूचे क्षेत्र में मुनादी करके तथा मीडिया के माध्यम से घुसपैठियों को एक निश्चित अवधि में भारत छोडऩे के लिए आदेश जारी करें। उन्होंने आग्रह किया कि इस कार्य को संपादित करने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर अधिकार संपन्न समितियां का गठन किया जाना चाहिए। जिसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि हरियाणा में घुसपैठियों की पहचान के लिए गहन जांच अभियान चलाया जाना अपेक्षित है। बाहर से आए घुसपैठियों की बढ़ती हुई संख्या का ही परिणाम था कि 2022 में खुले में नमाज अदा करने की संख्या 155 स्थान तक पहुंच गई थी। सडक़ के किनारो पर तथा पार्कों में बहुत बड़ी अव्यवस्था निर्माण हो गई थी। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के चार वर्ष चले तीव्र आंदोलन के परिणाम स्वरूप अब गुरुग्राम में खुले में नमाज शून्य पर आ गई है लेकिन आम समाज को अभी इस बात का संदेह है कि शहर के मुख्य मार्ग पर रेहडी पटरी लगाने वाले यातायात को बाधित करने वाले लोगों में घुसपैठिये शामिल हैं।श्री महावीर भारद्वाज ने सरकार से इस विषय में अविलम्ब निर्णय लेने का निवेदन किया है।
असम व पश्चिम बंगाल की भांति हरियाणा से भी बाहर निकाले जाएं घुसपैठिये : महावीर भारद्वाज

