NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सीडीएस अनिल चौहान ने विंग कमांडर आरएस पांडे को किया सम्मानित

गुरुग्राम।  देश के पूर्व सैनिकों के कल्याण और चिकित्सा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्यों के लिए सेवानिवृत्त विंग कमांडर आरएस पांडे को दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कार्यालय में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आरएस पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने के हमारे प्रयासों को इस स्तर पर मान्यता मिलना मेरे लिए वास्तव में बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उनका कहना है कि वह अपने सभी वरिष्ठों, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों का सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हैं। यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही उन सभी का भी है। विंग कमांडर आरएस पांडे को मिले राष्ट्रीय सम्मान से पूर्वांचल मूल के डा. जेपी कुशवाह, राजेश पटेल, छोटेलाल प्रधान, रणधीर राय, बीएन लाल, विजय तिवारी आदि का कहना है कि वह लगातार विभिन्न सामाजिक और परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनका सबसे बड़ा और सराहनीय प्रयास अखिल भारतीय स्तर पर पूर्व सैनिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना रहा है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से न जूझना पड़े, इसके लिए वे लंबे समय से धरातल पर काम कर रहे हैं। पूर्वांचल मूल के कमल किशोर, जगदेव प्रसाद, शंभू प्रसाद, हरिवंश मौर्य, हरी मूरत उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल यादव, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, राहुल, गगन ठाकुर, विनोद कुमार, राजेश सिंह, मुन्ना कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, धर्मवीर भारती, अजय सिंह, विक्की पंडित, सिद्ध नाथ मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह, बाबू तिवारी, मुन्ना तिवारी और विजय ठाकुर आदि ने आशा व्यक्त क है कि विंग कमांडर पांडे का यह सेवा भाव भविष्य में भी जारी रहेगा और वे युवाओं तथा समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।