NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अग्रिशमन विभाग व नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। फरीदाबाद घटना में अग्निशमन विभाग के 2 मृतक कर्मचारियों के परिवार को न्याय दिलाने व लंबित पड़ी मांगों को लेकर अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन व नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई द्वारा शुक्रवार को सैक्टर 21 स्थित हुडा मार्किट परिसर में एकत्रित होकर कर्मचारी यूनियन के प्रधान बसंत कुमार व अग्निशमन विभाग यूनियन के प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सैक्टर 29 स्थित दमकल केंद्र पर कर्मचारियों की यह हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं जोगेंद्र करोथा, सुशीला देवी, राजेश कुमार बसन्त कुमार, धर्मेंद्र जिंगाला आदि का कहना है कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इनकी मांगों को लेकर अनदेखा कर रही है, अपितु कर्मचारियों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उनका कहना है कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मी रणवीर सिंह व भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा मिले, उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए, एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, विभाग के कर्मचारियों को 5000 रुपए मासिक जोखिम भत्ता लागू करने, पे-रोल व कौशल निगम के दमकल कर्मचारियों को विभाग के सृजित पदों पर समायोजित कर समान काम समान वेतन दिया जाए, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में गृह जिला देने तथा ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों को गंभीर स्थिति में फ्री इलाज व विशेष अवकाश प्रदान करने 23 व 31 दिसंबर 2025 के पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम समान वेतन लागू किया जाए। उनका कहना है कि हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 26 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है यदि 26 अप्रैल तक भी सरकार ने फायर कर्मचारीयों की मांगों का समाधान नहीं किया इस हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। हड़तालियों को कर्मचारी नेताओं महेश कुमार, सम्मी बोहत, रिंकू चावरिया, सीमा देवी, ज्ञान चंद, तेजपाल, गब्बर सिंह, वनिता देवी, बंटी, दीपक जोयल, कैलाश, विक्रम, पुष्पेंद्र, जोगिंदर, नरेश कुमार, कुलदीप, मुकेश आदि ने संबोधित किया।