NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 ओआरसी में 25 वर्षों से समर्पित 50 सदस्यों को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित

गुरुग्राम।त्याग, तपस्या और ईश्वरीय सेवा के ढाई दशक पूरे होने पर धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज के बिलासपुर क्षेत्र स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) परिसर में ओआरसी के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में ओआरसी की स्थापना के आदि काल से 25 वर्षों से अनवरत सेवारत 50 समर्पित सदस्यों को पारंपरिक रूप से तिलक, पगड़ी, पटका एवं मालाओं से सम्मानित किया गया। शोभायात्रा भी निकाली गई। संस्था की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा ने 25 वर्षों के अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि इस 25 वर्ष की यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन त्याग, तपस्या और सेवा के बल पर हर बाधा सहज होती चली गई। आज ओआरसी जिस मुकाम पर पहुंचा है, वह इन्हीं की साधना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा उत्तरदायित्व है, जो हमें और अधिक उत्कृष्टता के साथ सेवा करने का संदेश देता है। माउंट आबू के ज्ञान सरोवर की निदेशिका राजयोगिनी बीके प्रभा संस्था के प्रयासों की सराहना की। आयोजन को बीके राजू, राजयोगी बीके श्रीनिवास, गीता, शुक्ला, चक्रधारी, पुष्पा, प्रेम, विजय, जगरूप, योगप्पा आदि ने संबोधित किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के बीके पीयूष, बीके रमा आदि सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा।