NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

नरेंद्र सूरा होंगे गुरुग्राम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गुरुग्राम। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और उन्हें नई जिम्मेदारी के आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम की जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा को पानीपत जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रुप में नियुक्त किया गया है। जबकि नारनौल से नरेंद्र सूरा को गुरुग्राम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है। डा. सुनीता ग्रोवर को रेवाड़ी से गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है। वह पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। इसी प्रकार महावीर सिंह को गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र भेजा गया है। यशविंद्र पाल सिंह व सुदीप गोयल को जगाधरी से गुरुग्राम भेजा गया है। गुरुग्राम से जैस्मीन शर्मा व पुनीत सहगल को हिसार जिला अदालत में भेजा गया है। सुनील चौहान को गुरुग्राम में ही नई जिम्मेदारी दी गई है। निशांत को हिसार से गुरुग्राम भेजा गया है। गुरुग्राम से सुनील कुमार दीवान व संदीप चौहान को नूंह अदालत में स्थानांतरित किया गया है। वर्षा जैन नारनौल से व रोहतक से अनिल कौशिक को गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है। उच्च न्यायालय का आदेश है कि तुरंत प्रभाव से उक्त न्यायाधीश अपनी जिम्मेदारी संभालें।