प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिया जा चुका है। उनकी सजा पर वीरवार को फैसला होना था, लेकिन किन्हीं अपरिहार्य कारणों से अदालत सजा पर फैसला नहीं सुना सकी।
आज शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री को सजा सुनाए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। इनेलो से जुड़े कार्यकर्ता पूरी तरह से आश्वस्त है कि इनेलो सुप्रीमो अदालत सजा अवश्य सुनाएगी, लेकिन तब भी उन्हें जेल जाना नहीं पड़ेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश चौटाला की बैठकों का कार्यक्रम पूर्व से ही निर्धारित किया हुआ है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनेलो सुप्रीमो पहले ही जमानत रद्द कराकर समानांतर सजा काट चुके हैं। उनका यह भी तर्क है कि जेबीटी भर्ती मामले में सजा काटने के दौरान आए से अधिक संपत्ति मामले की भी सुनवाई चल रही थी। इसलिए वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि सजा सुनाने के बाद भी इनेलो सुप्रीमो को जेल जाना नहीं पड़ेगा।

Comment here