NCR

नगर निगम के चुनाव की अभी नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा


भावी उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं पूरी ताकत से
भाजपा के मेयर के लिए उम्मीदवारों की सूची है बड़ी लंबी
गुडग़ांव।
प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ने नगर निगम के चुनावों की घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद भी संभावित निगम पार्षदों व मेयर के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान में अपनी पूरी ताकत झौंक कर रख दी है। वार्डबंदी के लिए भी सरकार ने एडहॉक कमेटी का गठन गत सप्ताह किया था। एडहॉक कमेटी की बैठक भी हो चुकी है। 35 वार्डों के स्थान पर 40 वार्ड बनाए बताया जाता है। वार्डबंदी का प्रारुप तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजने की बात कही जा रही है। अधिकांश वार्डों में जहां नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं, वहीं पुराने क्षेत्र भी उन वार्डों से हटा दिए गए हैं।

संभावित उम्मीदवार वार्डबंदी की अपुष्ट जानकारी के बाद अपने चुनाव क्षेत्र भी बदलने में लगे हैं। शहर का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिसमें संभावित उम्मीदवारों ने अपने प्रचार के लिए होर्डिंग व पोस्टर आदि न लगाए हों। यह क्षेत्र उनके होर्डिंगों से अटा पड़ा है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि भावी उम्मीदवारों ने जिस क्षेत्र में अपने होर्डिंग लगाए हुए हैं, जब उन्हें पता चलता है कि यह क्षेत्र उनके वार्ड में नहीं आ रहा है तो वे अपने होर्डिंग अन्य क्षेत्रों में लगवाते दिखाई दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जब तक वार्डबंदी की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं हो जाती, तब तक यह असमंजस भावी उम्मीदवारों के समक्ष बना ही रहेगा। इस बार मेयर के चुनाव शहरवासी सीधे तौर पर करेंगे। मेयर के संभावित उम्मीदवारों ने भी पिछले कई महीनों से किसी न किसी रुप में जनसंपर्क अभियान शुरु किया हुआ है। वे विभिन्न पर्वों पर मिलन समारोह आदि का आयोजन भी करते आ रहे हैं।

मानेसर नगर निगम के गठन के बाद वहां पर नगर निगम का पहला चुनाव होगा। इस क्षेत्र के भी उम्मीदवार जी-जान से जुटे हैं। कहीं वे धार्मिक यात्रा करा रहे हैं तो कहीं वो होली मिलन समारोह आदि का भी बड़े स्तर पर आयोजन करा रहे हैं। मेयर के उम्मीदवारों को लेकर भाजपा की सूची बड़ी लंबी बताई जा रही है। इसी प्रकार अन्य राजनैतिक दलों के संभावित उम्मीदवार भी आलाकमान से टिकट देने की मांग कर रहे हैं। हर कोई उम्मीदवार बनकर ही अपने जनसंपर्क अभियान में जुटा है।

Comments (5)

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.bh/de-CH/register?ref=W0BCQMF1

  3. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  4. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  5. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE

Comment here