गुडग़ांवI प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव की घोषणा गत सप्ताह कर दी थी और चुनाव प्रक्रिया भी इन निकाय चुनावों की शुरु हो चुकी है।
प्रदेश में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार है, लेकिन प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनाव अकेले सिंबल पर लडऩे की घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में चहल-पहल व उत्सुकता बढ़ाकर रख दी है। भाजपा की इस घोषणा को लेकर पिछले 3-4 दिनों से साईबर सिटी का राजनीतिक पारा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। जजपा-भाजपा गठबंधन को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। जजपा में विश्वास रखने वाले लोगों का कहना है कि भाजपा व जजपा गठबंधन जब मिल सरकार चला रहा है तो चुनाव भी एक साथ मिलकर लड़ा जाना चाहिए था। जजपा के सुप्रीमो डा. अजय चौटाला भी कह रहे हैं कि उन्होंने गठबंधन का धर्म बखूवी निभाया है।
भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है, यह भाजपा का खुद का फैसला है। आने वाले समय में क्या राजनीतिक समीकरण बनेंगे, इस पर भी लोग तरह-तरह की चर्चा राजनीतिक गलियारों में करते दिखाई दे रहे हैं। राजनीति में तटस्थ लोगों का कहना है कि दोनों ही पार्टियों को गठबंधन का धर्म खुले मन से निभाना चाहिए। आपस में मनभेद व मतभेद रखकर सरकार चलाना असंभव लगता है। इस सबका प्रभाव प्रदेश पर भी पड़े बिना नहीं
रहता।

Comment here