गुरुग्राम।सामाजिक संस्था महान सम्राट अशोक जन सेवा ट्रस्ट द्वारा खांडसा रोड स्थित मित्तल फार्म परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कुशवाह, मौर्य, शाक्य व सैनी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समाजसेवी डा. जेपी कुशवाहा, डा. राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल आदि का कहना है कि सम्राट अशोक पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने शिलालेखों के माध्यम से सीधे अपनी प्रजा से संवाद किया। मौर्य ने सम्राट की प्रसिद्ध घोषणा को दोहराया, चाहे मैं सोता रहूँ या भोजन करता रहूँ, मेरी प्रजा के सुख-दुख की सूचना मुझ तक हर समय पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का हृदय पूरी मानवता के लिए धडक़ता था। उनका शासनकाल शिक्षपा का स्वर्णकाल था, जिसमें नालंदा और तक्षशिला जैसे 23 विश्वविद्यालयों ने भारत को विश्व गुरु बनाया। सभी ने शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली। उनका कहना है कि कार्यक्रम में गायक राजू राज, बेबी उजाला एवं कुमकुम गुप्ता अपने गीतों के माध्यम से धमाल मचाया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जनार्दन कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, सुभाष, अटल, महेंद्र सैनी, आकाश सैनी, पवन, नगेंद्र कुशवाहा, अरुण, रवि मौर्य, निखिल, कमल किशोर, रितेश कुमार, राजेश सिंह, हरिवंश मौर्य, संजय मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, रामजी, मनोज वर्मा, अरुण, जगदेव, शंभू प्रसाद आदि का सहयोग रहा।
चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से

