NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

फर्रुखनगर को दिया जाए उपमंडल का दर्जा : मनीष यादव

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हरियाणा के राजनैतिक क्षेत्र में भी अपने पैर जमाने में जुटी है। लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जहां जिला प्रशासन व सरकार के समक्ष समस्याओं का समाधान कराने के लिए अपनी बात रख रहे हैं, वहीं क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी क्रम में मनीष यादव ने जिले के फर्रुखनगर क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का भी आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है, जब फर्रुखनगर को उपमंडल का दर्जा दिया जाए। उनका कहना है कि फर्रुखनगर से ग्रामीणों को पटौदी जाने में बहुत असुविधा होती है। जब वे अपने काम से पटौदी जाते भी हैं तो कार्यालयों में अधिकारियों के उपलब्ध न होने से समय व धन की बर्बादी होती है। उनका यह भी कहना है कि फर्रुखनगर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले काफी समय से फर्रुखनगर को उपमंडल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि ग्रामीणों की इस मांग पर विचार कर फर्रुखनगर को उपमंडल का दर्जा दिया जाए।