NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

मोहन लाल बड़ौली ने परिवार के साथ गुरुग्राम में माता शीतला देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को परिवार के साथ गुरुग्राम पहुंचकर माता शीतला देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का प्रकाश सदा बना रहने की माता रानी से प्रार्थना की। माता के दर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने शीतला माता श्राइन बोर्ड सदस्यों के साथ मुलाकात भी की। इस मौके पर श्री बड़ौली के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित रहें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि मां शीतला के दर्शनों से हमेशा ही सुख और शांति की प्राप्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि शीतला माता के दर्शन मन को शांतचित्त और नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा जब भी मैं गुरग्राम आता हूँ तो मेरा प्रयास रहता है कि माता शीतला के दर्शनों को लाभ प्राप्त करूँ और देश एवं हरियाणा वासियों के सुख, सम्रद्धि की कामनां करूं।बड़ौली ने कहा कि माता शीतला के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर गतिमान है। माता शीतला के आशीर्वाद का ही प्रभाव है कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज नायब सैनी सरकार में हर वर्ग खुशहाल है और हरियाणा विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।दिल्ली लाल किले के पास में हुए विस्फोट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह काफी दुखद है। उन्होंने भगवान से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और आत्मबल देने की प्रार्थना की। श्री बड़ौली ने विस्फोट करने वालों को चेताते हुए कहा कि साजिशकर्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि अब वे पाताल में भी होंगे तो उन्हें मोदी सरकार किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।