गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह वर्तमान प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई के सेवानिवृत होने के बाद उनका स्थान लेंगे। जस्टिस गवई को आगामी 23 नवम्बर को सेवानिवृत हो रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत अगले दिन यानि कि 24 नवम्बर को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा मूल के हैं। उनका जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके चीफ जस्टिस बनने के समाचार से हिसार ही नहीं, अपितु प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी खुशी की लहर है। वह एक छोटे शहर के वकील से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन हुए हैं। 9 जनवरी 2004 को वह पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 5 अक्तूबर 2018 को वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे। 24 मई 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर उनको प्रोन्नत कर दिया था। तभी से वह सर्वोच्च न्यायालय में कई ऐतिहासिक फैसला देने वाली पीठों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले भी दिए हैं। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 14 माह का रहेगा और वह 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत हो जाएंगे।
जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश

