गुरुग्राम। इस सप्ताह के अंतराल में कई बार हल्की व भारी बारिश हुई है। बारिश ने साईबर सिटी व मिलेनियम सिटी का हुलिया ही बिगाड़ कर रख दिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने व यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए कई अंडरपास राष्ट्रीय राजमार्ग व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए हुए हैं। बारिश का पानी आज भी विभिन्न अंडरपास में भरा हुआ है। इसके कारण वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजीव चौैक स्थित दोनों अंडरपास में बारिश का पानी एकत्रित हो जाने के कारण प्रशासन ने इन्हें बंद किया हुआ है। इसके कारण वाहन चालकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार धनवापुर रोड पर भी प्रशासन ने अंडरपास बनाया हुआ है। इस अंडरपास के संचालन से द्वारका एक्सप्रैसवे की कनेक्टिविटी धनवापुर होते हुए गुरुग्राम शहर से हुई है। इसका लाभ प्रतिदिन हजारों लोगों को मिल रहा है। रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में भी बारिश का पानी भर जाता है, जो कई कई दिन तक नहीं निकल पाता। आज भी इस अंडरपास में बारिश का पानी भरा है। लेकिन इसकी मात्रा थोड़ी कम है। वाहन चालक अपने वाहनों को रिस्क पर इस अंडरपास से लेकर गुजर रहे हैं। इस अंडरपास की दोनों ओर की दीवारों से भी पानी रिस रहा है। अंडरपास में दोनों साइड में बनी फुटपाथ पर कीचड़ एकत्रित हो गया है। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन सेे आग्रह किया है कि अंडरपास में भरे बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
साईबर सिटी के अंडरपास आज भी हैं जलमग्र
