NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा में गुडग़ांव से भी शामिल हुए धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता

गुरुग्राम। मेवात क्षेत्र में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा साधु-संतों ने की। यात्रा समिति के सक्रिय पदाधिकारी बीएन लाल का कहना है कि सैक्टर 10ए क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल व कार्यकर्ता एकत्रित हुए और साधु-संतों का सानिध्य इन लोगों को मिला। साधु-संतों ने धार्मिक यात्रा के बारे में उन्हें जानकारी दी। उसके बाद कार्यकर्ता व प्रतिनिधि मेवात नूंह के नल्हड़ मंदिर के लिए रवाना हो गए। उनका कहना है कि नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर व पुन्हाना क्षेत्र के गांव श्रृंगार स्थित महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक का आयोजन किया गया। बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कार्यकर्ता बड़े उत्साहित दिखाई दिए। उधर मेवात जिला प्रशासन ने भी जलाभिषेक यात्रा को सुगम व निर्विघ्र संपन्न कराने की सभी तैयारियां की हुई हैं। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इमाम संगठन ने भी मेवातवासियों से अपील की हुई है कि जलाभिषेक यात्रा का वे बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत भी करें और सभी समुदायों के बीच एकता व शांति भी कायम रहे। जिला प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजित जलाभिषेक यात्रा की व्यवस्था कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है।