NCR

निगमायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराने का दिया आश्वासन


गुडग़ांव। लक्ष्मण विहार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के पूर्व निगम पार्षद मंगतराम बागड़ी स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला की अगुवाई में सोमवार को निगमायुक्त से मिले और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं व समस्याओं से भी अवगत कराया। पूर्व पार्षद ने क्षेत्र की मुख्य सीवर लाईनों की सफाई तत्काल शुरु कराने की मांग भी की, ताकि बारिश के मौसम में सीवर जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने निगमायुक्त से आग्रह भी किया कि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाली सीवर लाईन डलवाई जाए, ताकि सीवर ओवरफ्लो की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिल सके। क्षेत्र की कुछ सडक़ों व गलियों का निर्माण कराने की मांग भी निगमायुक्त से की गई। बागड़ी ने बताया कि निगमायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और क्षेत्रवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

Comments (1)

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Comment here