NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

श्रीकृष्ण मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजा व भव्य भंडारे का आयोजन

गुरुग्राम। सेक्टर 4 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर व सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की और भंडारे में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के चेयरमैन एसएस दहिया ने बताया कि श्रीकृष्ण मंदिर में प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई गई और विधि-विधान से पूजा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को बाजरा, चावल और अन्नकूट का महाप्रसाद वितरित किया गया। चेयरमैन एसएस दहिया ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे पर्वों में समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होती है।