विदेशी कलाकारों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा
गुडग़ांव। जी 20 के अन्तर्गत भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से युवाओं के लिए वाई 20 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिले के बिलासपुर स्थित संस्था के ओआरसी परिसर में किया गया, जिसमें रुस, यूक्रेन, क्रीमिया व अन्य देशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। इन कलाकारों ने भारतीय संगीत व प्रसिद्ध गानों को भी अपनी आवाज देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति दी गई। आद्यात्मिक व ईश्वरीय गीतों की प्रस्तुति भी हुई।
केंद्र की निदेशिका बीके आशा ने कहा कि हर एक के अंदर एक कलाकार छिपा हुआ है। आध्यात्मिकता ही एक ऐसा माध्यम है जो हमारे मूल स्वरूप को प्रत्यक्ष करता है। खुशी का मूलमंत्र है दूसरों को सुख देना। औरों को दुआएं और खुशी देना ही स्वयं को खुशनुमा बनाना है। आगामी 15 मार्च को राष्ट्रपति भवन में भी वाई20 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विदेशों में संस्था की शाखाएं हैं, जिनसे बड़ी संख्या में विदेशी जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम को बीके अनुसूया, बीके संतोष, कुलपति डा. राजन सक्सेना, बीके शिवानी आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े सदस्य व गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.